कानपुर, फरवरी 8 -- मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत रविवार को नगर कांग्रेस ने चौपाल का आयोजन लक्ष्मीपुरवा में किया। अध्यक्ष पवन गुप्ता ने मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने का विरोध किया। कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं बल्कि गरीब, मजदूर और ग्रामीण भारत के सम्मान व अधिकारों की गारंटी है। बापू का नाम हटाना उनकी विचारधारा पर हमला है, जिसे देश कभी स्वीकार नहीं करेगा। संयोजन राम आसरे पाल व संचालन विजय सिंह ने किया। हर प्रकाश अग्निहोत्री, आलोक मिश्रा, कॉर्डिनेटर आनंद प्रकाश वर्मा सुरेश बख्शी, सविता यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...