मुंगेर, मई 31 -- संग्रामपुर/ टेटियाबंबर, एक संवाददाता। संग्रामपुर प्रखंड में मनरेगा से बने दो नवनिर्मित खेल मैदानों का उद्घाटन शुक्रवार को विधायक राजीव कुमार सिंह ने किया। पब्लिक हाई स्कूल बढ़ौनियां और कटियारी पंचायत की समदा में खेल मैदान के उद्घाटन के बाद आयोजित समारोह की अध्यक्षता शिक्षाविद मदन कुमार सिंह एवं कमलनयन सिंह ने की। मुखिया वीर कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। विधायक ने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर गांव में खेल मैदान हो, ताकि ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। इस अवसर पर 16 युवाओं के बीच खेल जर्सी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह ऑनलाइन जुड़े। कार्यक्रम में कार्यक्रम पदाधिकारी प्रशांत कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी अमरजीत साबरी, जदयू नेता विनोद मंडल, रोजगार सेवक गौरव कुमार, कौशल किशोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.