जहानाबाद, फरवरी 5 -- पंचायत प्रतिनिधियों को कार्यशाला में दी गई जानकारी जहानाबाद, निज संवाददाता। सदर प्रखंड के पंचायत प्रतिनिधियों के साथ वीबी जी राम जी एक्ट को लेकर गुरुवार को कार्यशाला आयोजित हुई। प्रखंड मुख्यालय के मनरेगा भवन में आयोजित कार्यशाला मे पंचायत प्रतिनिधियों को मनरेगा के बाद वीबी जी राम जी कानून में बदलाव के बारे में विस्तार से बताया गया। ग्राम सभा चर्चा से लेकर स्कूल में बच्चों के साथ अलग-अलग एक्टिविटी किए जाने के बारे में बताया गया। इस मौके पर डीपीओ राजेश कुमार एवं पीओ विनोद कुमार ने पंचायत प्रतिनिधियों को बताया कि वीबी जी राम जी कानून में जल संरक्षण, ग्रामीण आधारभूत संरचना, अजीविका कार्य, जलवायु परिवर्तन आदि से संबंधित योजनाओं पर जोर दिया जाएगा। इसमें मजदूरों को 100 दिन के बजाय 125 दिन काम के गारंटी दी गई है। जल संरक्षण क...