गिरडीह, अक्टूबर 27 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मनरेगा से जुड़े 11 अधिकारी, कर्मी एवं भेंडर के विरूद्ध मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। यह प्राथमिकी गिरिडीह बीडीओ गणेश रजक ने दर्ज कराई है। यह मामला सदर प्रखंड के ग्राम पंचायत पुरनानगर से जुड़ा है। 62 पशु शेड की योजना में वित्तीय अनियमितता व गड़बड़ी उजागर हुई है। बिना कार्य कराए सामग्री मद में गलत तरीके से 65 लाख 71 हजार 922 रूपये की राशि निकासी करने का आरोप है। मुफस्सिल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। कौन-कौन हैं अभियुक्त : दर्ज प्राथमिकी में सदर प्रखंड के तत्कालीन प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी भीखदेव पासवान व हेमलता कुमारी, तत्कालीन सहायक अभियंता विरेंद्र मुर्मू, मनरेगा के कनीय अभियंता रूपेश कुमार, तत्कालीन रोजगार सेवक पुरनानगर सुरेंद्र कुमार दास, मुखिया पुरनानगर मीना देवी, तत्कालीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.