शामली, जनवरी 10 -- शामली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) से महात्मा गांधी का नाम हटाने को लेकर कड़ा विरोध जताया है। शनिवार को शहर में बलदेव मंदिर के निकट प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश शर्मा के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर मजदूरों से रोजगार छीनने का आरोप लगाया। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष वैभव गर्ग ने कहा कि भाजपा सरकार को गांधी नाम से चिढ़ है, इसी कारण मनरेगा से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाकर इसे 'गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण (जीरामजी) कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मनरेगा में मजदूरों को 100 दिन के रोजगार की गारंटी थी, लेकिन अब सरकार इस व्यवस्था को कमजोर कर रही है। उन्होंने केंद्र व राज्य के अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.