रामपुर, दिसम्बर 12 -- मनरेगा सेल से एपीओ की पत्रावली गायब होने का मामला सामने आया है। बीते दिनों एपीओ पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया था। आरोप है कि एपीओ ने कार्रवाई के डर से अपनी पत्रावली को गायब कर दिया है। पत्रावली गायब होने की जानकारी होने के बाद कर्मचारियों में खलबली मची है तो वहीं अधिकारी भी सकते में आ गए हैं। विकास भवन से पत्रावली गुम होने के बाद से एपीओ भी गायब हो गया है। विकास भवन के मनरेगा सेल में तैनात एपीओ इंद्रपाल सिंह को बीते दिनों चमरौआ ब्लाक भेज दिया गया था। चमरौआ ब्लाक से एपीओ अमित चौरसिया को उनके स्थान पर मनरेगा सेल में तैनात किया गया। बताया जाता है कि एपीओ अमित चौरसिया ने कुछ दिनों तक यहां आकर ड्यूटी को ज्वाइन किया था, इसके बाद वह अपनी ड्यूटी से गायब हो गया और उसने अपने अधिकारियों को ड्यूटी से अनुपस्थित रहने की जानकारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.