लातेहार, दिसम्बर 17 -- बेतला, प्रतिनिधि। क्षेत्र के पोखरीकला पंचायत में मनरेगा संचालित योजनाओं में बरती जा रही घोर अनियमितता संबंधी मिली जनशिकायत के आलोक में जिला मनरेगा लोकपाल संतोष पंडित ने बुधवार को स्थल जांच की। इस दौरान उन्होंने ग्राम पोखरीकला की रेहाना बीबी की मनरेगा संचालित दीदी बाड़ी समेत उसी गांव के सूर्यनाथ मिस्त्री,बलराम मिस्त्री, श्रवण यादव और कृष्णा मिस्त्री के खेत में कराए गए ईसीबी निर्माण कार्य को जहां संतोष जनक बताया, वहीं ईसीबी निर्माण के लाभुक मुमताज मियां के खेत में किसी भी तरह के काम नहीं देख घोर नाराजगी जताई।वहीं लोकपाल ने मौजूद जेई संजय कुमार एवं एई प्रभाकर मणि को ईसीबी निर्माण के अधूरे और लंबित कार्यों को अविलंब पूरा कराने का निर्देश दिया। इस दौरान लाभुक रेहाना बीबी,ग्रामीण विजय यादव, अजमतउल्लाह अंसारी आदि मौजूद थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.