गंगापार, मार्च 6 -- बारा तहसील अंतर्गत विकास खंड शंकरगढ़ में मनरेगा योजना के तहत कार्य करने वाले श्रमिकों को तीन माह से मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है। इससे हजारों श्रमिकों के परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। मजदूरी न मिलने की वजह से कई श्रमिकों के घरों में दो वक्त का भोजन जुटाना भी मुश्किल हो रहा है। अब होली का त्योहार भी नजदीक है, लेकिन बिना मजदूरी के उनके लिए त्योहार मनाना एक सपना बनकर रह गया है। 6000 से 7000 श्रमिकों की मजदूरी बकाया मनरेगा के तहत किए गए कार्यों का भुगतान न होने से शंकरगढ़ क्षेत्र के लगभग 6000 से 7000 श्रमिक प्रभावित हुए हैं। अनुमान के अनुसार, इन श्रमिकों की कुल बकाया मजदूरी लगभग 1 करोड़ 70 लाख रुपए तक पहुंच चुकी है। मजदूरी का भुगतान न होने से श्रमिक भुखमरी की कगार पर पहुंच रहे हैं और उधारी पर जीवन यापन करने को मज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.