एटा, फरवरी 16 -- जिले में मनरेगा श्रमिकों की ई-केवाईसी प्रक्रिया तेज हुई है, सीडीओ की सख्त चेतावनी और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को जारी किए गए नोटिस के बाद जिले में ई-केवाईसी की प्रगति में सुधार हुआ है। बीते दिनों जनपद में ई-केवाईसी की धीमी गति को देखते हुए सीडीओ डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र ने नाराजगी जताई थी। प्रगति संतोषजनक न मिलने पर उन्होंने जिले के सभी आठों ब्लॉक बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था। सीडीओ की इस कार्रवाई से पिछले कुछ ही दिनों में श्रमिकों के आधार से चेहरा प्रमाणीकरण के कार्य में सुधार हुआ है। मनरेगा कार्यालय से मिले आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 91 हजार 721 पंजीकृत मनरेगा श्रमिक हैं। सीडीओ की सख्ती से पहले यह आंकड़ा काफी कम था, लेकिन अब तक 59 हजार से अधिक श्रमिकों की ई-केवाईसी पूर्ण की जा चुकी है। प्रतिश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.