चतरा, जनवरी 8 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। मनरेगा लोकपाल संध्या प्रधान गुरुवार को गिद्धौर पहुंचीं और प्रखंड में मनरेगा से संचालित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में वे बारियातू पंचायत के गांगपुर गांव पहुंचीं, जहां मनरेगा योजना के तहत बने दिनिया देवी एवं रेशमा खातून के डोभा का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने लुब्धिया गांव में नारायण यादव के डोभा का भी निरीक्षण किया।लोकपाल ने इसके अलावा मनरेगा से संचालित कूप निर्माण एवं आम बागवानी योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डोभा निर्माण में शेष बची राशि का भुगतान शीघ्र करने तथा लंबित योजनाओं को जल्द बंद करने का निर्देश संबंधित रोजगार सेवक को दिया। उन्होंने कहा कि मनरेगा योजनाओं में पारदर्शिता और समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि मजदूरों को किसी प्रकार की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.