गिरडीह, अप्रैल 23 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। मानजोरी पंचायत के दुंदो गांव में मनरेगा योजना में कथित जेसीबी मशीन का उपयोग किये जाने का एक मामला प्रकाश में आया है। बेंगाबाद बीडीओ सुनील कुमार मुर्मू ने सूचना मिलने पर जांच के आदेश दिए हैं। बीडीओ के निर्देश पर प्रखंड बीपीओ दीपक कुमार सोमवार को योजना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की गई। इस सिलसिले में बीपीओ दीपक कुमार ने कहा कि पंचायत समिति सदस्य चुरामन साव अपने निजी खेत का समतलीकरण जेसीबी मशीन से करवाया था। वहां मनरेगा से संबंधित कोई योजना पारित नहीं है। फिर भी बीपीओ ने पंसस को समतलीकरण स्थल पर मनरेगा से संबंधित किसी तरह का कार्य किये जाने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। बतला दें कि दुंदो गांव में मनरेगा से डोभा कुआं आदि योजना पारित की गई है। लोगों की मानें तो डोभा निर्माण कार्य में भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.