बलरामपुर, फरवरी 6 -- बलरामपुर, संवाददाता। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में कांग्रेस पार्टी ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवलाल कोरी ने की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर मनरेगा योजना को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष शिवलाल कोरी ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों और मजदूरों के लिए जीवनरेखा है, लेकिन केंद्र सरकार इसके स्वरूप में बदलाव कर रोजगार की कानूनी गारंटी को कमजोर कर रही है। उन्होंने इसे गरीब और श्रमिक विरोधी कदम बताया। ब्लॉक अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी ने कहा कि मनरेगा केवल योजना नहीं, बल्कि ग्रामीणों के लिए रोजगार का अधिकार है, जिसे सीमित करने का प्रयास हो रहा है। पूर्व प्रत्याशी उमाशंकर ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.