मैनपुरी, जनवरी 21 -- शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नगेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में मनरेगा बचाओ संग्राम चौपाल का आयोजन ग्राम सिकंदरपुर में किया गया। कार्यक्रम में जिला मनरेगा कोर्डिनेटर व प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने भाग लिया और उन्होंने मनरेगा योजना की उपलब्धियां बताई। प्रकाश प्रधान ने कहा कि मनरेगा कोई योजना नहीं थी, बल्कि 100 दिन के काम की गारंटी थी। गरीब मजदूर को अपने गांव में ही रोजगार मिलता था। जिसे खत्म कर भाजपा ने मजदूर भाइयों के साथ धोखा किया है। वहीं एसआईआर कोर्डिनेटर अजय दुबे ने एसआईआर के प्रति जागरूक किया। कहा कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने बूथ का ध्यान रखें। अगर कोई मतदाता छूट गया हैं, वह बीएलओ व पार्टी के बीएलएल-2 से संपर्क कर फॉर्म संख्या 6 भर दें। हर मतदाता का वोट बने, जिसकी जिम्मेदारी हर कार्यकर्ता की होगी। कार्यक्रम का संच...