सिद्धार्थ, जनवरी 21 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। कांग्रेस पार्टी की ओर से चलाए जा रहे मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत डुमरियागंज क्षेत्र के गौराही गांव में ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश चौबे की ओर से चौपाल लगाई गई। जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि मनरेगा करोड़ों ग्रामीण गरीबों की आजीविका का आधार है। भाजपा सरकार योजनाबद्ध तरीके से इस योजना को कमजोर कर रही है और भविष्य में मनरेगा योजना को समाप्त करने की साज़िश रच रही है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी हाल में स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा के मूल स्वरूप, काम की गारंटी और मजदूरी के अधिकार की रक्षा के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करती रहेगी। मनरेगा बचाओ संग्राम के जिला कोऑर्डिनेटर राजन श्रीवास्तव ने कहा कि मनरेगा सिर्फ एक योजना नहीं बल्कि ग्रामीण भारत की जीवनरेखा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.