कोडरमा, अप्रैल 22 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग की योजनाओं का समीक्षात्मक बैठक क़ी गयी। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ हुलास महतो ने किया । बैठक मे प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अबुआ आवास व प्रधानमंत्री आवासों में लंबित मजदूरी भुगतान करने पर जोर दिया गया। मनरेगा अंतर्गत लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने व बागवानी योजना में लक्ष्य के अनुरूप जेएसएलपीएस के साथ समन्वय बनाकर नए आम बागवानी की योजना को लेने का निर्देश दिया गया। लक्ष्य के अनुरूप बिरसा सिंचाई कूप की नई योजना लेने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सियाराम सिंह, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा रवि शंकर, सहायक अभियंता चितरंजन कुमार, प्रखंड समन्वयक शशि कुमार यादव, सभी जेई, पंचायत सचिव, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.