बलरामपुर, जनवरी 29 -- बलरामपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिले में 10 से 29 जनवरी तक चलाए गए मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान का समापन गांव-गांव आयोजित चौपालों के साथ हुआ। इस दौरान जिले की सभी विधानसभा और ब्लॉक क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में बैठकों का आयोजन कर मनरेगा मजदूरों को उनके अधिकारों, योजनाओं और वर्तमान समस्याओं की जानकारी दी गई। कांग्रेसियों ने बताया कि यह अभियान अगले चरण में 30 जनवरी से 6 फरवरी तक जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन कर मजदूरों के अधिकारों की आवाज बुलंद की जाएगी। चौपालों को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार मनरेगा योजना को कमजोर करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि योजना का नाम बदलने, बजट में कटौती और कार्य प्रणाली में बाधाएं उत्पन्न करने से ग्रामीण मजदूरों के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.