रुद्रपुर, फरवरी 9 -- किच्छा, संवाददाता। विधायक तिलकराज बेहड़ ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) योजना भारत के गांव-गरीब, मजदूर और किसान की आजीविका की रीढ़ है। इस योजना को महात्मा गांधी के नाम पर रखा जाना देश की विचारधारा का प्रतीक है। सोमवार को विधायक कार्यालय पर जनता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण, निंदनीय और लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है। सरकार का फैसला राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सम्मान पर आघात होने के साथ उन करोड़ों ग्रामीण श्रमिकों और युवा कार्यकर्ताओं का भी अपमान है, जो मनरेगा के माध्यम से अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। इस दौरान सड़क निर्माण से संबंधित मांगें भी सामने आईं। वार्ड 5 क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.