हाथरस, दिसम्बर 23 -- हाथरस। मनरेगा योजना का नाम बदलने से कांग्रेसियों में गुस्सा है। इस बात को लेकर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। केंद्र सरकार द्वारा गांधी जी के प्रति अपनी दूषित मानसिकता का परिचय मनरेगा योजना का नाम बीबीजीरामजी बदल कर दिया गया है। मोदी सरकार की इस क्षीण मानसिकता के विरोध में प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के आह्वान पर गांधी पार्क तिराहे पर स्वच्छता चौक पर गांधी जी की प्रतिमा के सामने कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय और शहर अध्यक्ष योगेश कुमार ओके के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें मोदी सरकार की मजदूर विरोधी मानसिकता उजाकर की गयी। पूर्व पीसीसी सदस्य अशोक कुमार गुप्त, प्रदेश सचिव विनोद सहयोगी, मैनपुरी कोऑर्डिनेटर अवधेश बख्शी, पूर्व राष्ट्रीय सचिव अजी...