बागेश्वर, दिसम्बर 17 -- महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना का नाम बदलने पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने स्वराज भवन स्थित गांधी मूर्ति के पास धरना दिया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा जैसी योजना का नाम बदलकर योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाने का षड्यंत्र रचा है, जिसे कांग्रेस कतई सहन नहीं करेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ता बुधवार को स्वराज भवन के पास एकत्रित हुए। यहां गांधी मूर्ति के आगे धरने पर बैठ गए। याहं हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी रोजगार योजना का नाम बदलकर केंद्र सरकार ने विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन बिल लाकर महात्मका गांधी का नाम हटाने का षड्यंत्र रचा है। साथ ही इस बिल के नये प्रावधानों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र के बेर...