कोडरमा, नवम्बर 30 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कोडरमा जिले में मनरेगा की रफ्तार इस समय बेहद धीमी पड़ गई है। जिले में मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं में मेटेरियल और मजदूरी मद में कुल 15 करोड़ रुपये से अधिक बकाया हैं। मजदूरी मद में करीब 52 लाख रुपये बकाया हैं, जबकि मेटेरियल मद में भी 15 करोड़ रुपये की राशि लंबित है। उल्लेखनीय है कि दो माह पूर्व मेटेरियल मद में 21 करोड़ रुपये बकाया राशि के खिलाफ सरकार से सात करोड़ का आवंटन भेजा गया था। इस वित्तीय वर्ष में जिले में कुल 8,574 योजनाएं ली गई हैं। इनमें चंदवारा प्रखंड में 1,279, डोमचांच में 1,268, जयनगर में 1,820, कोडरमा में 1,313, मरकच्चो में 1,100 और सतगावां में 1,794 योजनाएं शामिल हैं। अब तक इनमें से केवल 666 योजनाओं का कार्य पूर्ण हुआ है, जबकि 7,908 पर कार्य चल रहा है। पिछले वर्ष की तुलना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.