किशनगंज, दिसम्बर 2 -- बिशनपुर, निज संवाददाता। कोचाधामन प्रखंड में मनरेगा योजना के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर कोचाधामन में पीओ शिव प्रकाश की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी मुखिया व मनरेगा के कर्मी व पदाधिकारियों में शिरकत की। इस दौरान पीओ ने कहा कि मनरेगा की योजनाओं में पारदर्शिता लाने और फर्जी उपस्थिति पर अंकुश लगाने के लिए श्रमिकों का ई केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है। बैठक में मनरेगा से संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया की मनरेगा से जुड़े श्रमिकों का ई केवाईसी का काम जल्द से जल्द पूरा करें। इससे वैध श्रमिकों को योजना का लाभ मिलेगा। इससे मनरेगा के कामकाजों के क्रियान्वयन में किसी तरह की कठिनाइयां उत्पन्न नहीं होगी। पीओ श्री प्रकाश ने कहा कि विभाग के नई व्यवस्था के अंतर्गत बगैर ई केवाईसी क...