सीतामढ़ी, फरवरी 7 -- शिवहर। मनरेगा मजदूरों के ईकेवाईसी में शिवहर राज्य स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जो बेहतर उपलब्धि है। शिवहर ने इस योजना में 79.6 फ़ीसदी उपलब्धि हासिल की है। 13 दिसंबर तक शिवहर ई-केवाईसी में 56.28 फ़ीसदी के साथ राज्य में 15 वे स्थान पर था। लेकिन डीएम प्रतिभा रानी के प्रभार ग्रहण करने के बाद इसमें तेजी आई। फलत: मनरेगा मजदूरों के ई केवाईसी में शिवहर 15वें स्थान से तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। डीपीआरओ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि वर्तमान में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जिले से मात्र 0.7 फ़ीसदी ही शिवहर पीछे है। वर्तमान में शिवहर जिले में 87836 सक्रिय मजदूर है। जिसमें से 69 326 मजदूरों का ई केवाईसी हो चुका है। वीवी जी राम जी के तहत जिन मजदूरों का ई-केवाईसी हुआ है उन्हें ही काम मिलेगा। डीएम ने केवाईसी कार्य म...