गिरडीह, फरवरी 8 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड परिसर स्थित सभाकक्ष में शनिवार को गांडेय बीडीओ निशात अंजुम की अध्यक्षता में मनरेगा का विश्वास रोजगार में विकास योजना अभियान के तहत एक बैठक की गई। बैठक में बीडीओ ने अधिक से अधिक मानव दिवस सृजन करने के लिए उपस्थित विभागीय कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। बैठक में बीडीओ ने कहा कि ग्रामीण परिवारों को चिन्हित करते हुए सभी जॉब कार्डधारियों का ई केवाईसी कराने हेतु ग्राम पंचायत में कैम्प का आयोजन किया जाना है। कैम्प की तिथि, स्थान एवं समय का निर्धारण करते हुए व्यापक प्रचार-प्रसार, दीवार लेखन आदि करना है। इच्छुक परिवारों को मांग के अनुरुप 15 दिनों के अंदर रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ पावती रसीद भी प्रदान करना है। ग्रामीण क्षेत्रों में पलायन को रोकने के उद्देश्य से इच्छुक परिवारों को रोजगार...