लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 18 -- मनरेगा में मनमाने तरीके से भुगतान पर जिले के चार बीडीओ के डोंगल राज्य स्तर से डिलीट किए जा चुके हैं। वहीं भुगतान पर रोक और सीडीओ के दो बार नोटिसें देने के बाद भी बीडीओ मोहम्मदी ने करीब एक करोड़ का भुगतान कर दिया। अब बीडीओ मोहम्मदी की विभागीय जांच शुरू हो गई है। इस कार्रवाई से अन्य बीडीओ में भी हड़कम्प मचा है। शासन ने सामग्री मद में भुगतान को लेकर आदेश जारी किया। इसमें निर्देश दिया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 का बकाया भुगतान किया जाए। अन्य सालों का भुगतान न किया जाए। जिले के कई बीडीओ ने इस आदेश को दरकिनार करते हुए भुगतान कर दिया। भुगतान करने के मामले में बीडीओ बिजुआ, निघासन, लखीमपुर व मोहम्मदी के डोंगल राज्य स्तर से डिलीट किए जा चुके हैं। इस कार्रवाई से बीडीओ में हड़कम्प मचा है। वहीं भुगतान के इस मामले में मोहम्मदी म...