हाजीपुर, फरवरी 12 -- चेहराकलां,संवाद सूत्र। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मनरेगा अंतर्गत बुधवार को भी चेहराकलां के विभिन्न की में शिविर लगाकर मनरेगा निबंधित जॉब कार्डधारियों का ई-केवाईसी शिविर आयोजित किया गया। जिसमें विशुनपुर अड़रा पंचायत, छौराही एवं बस्ती सरसीकन पंचायत में शिविर आयोजित की गई। संबंधित पंचायत रोजगार सेवक,डाटा ऑपरेटर के द्वारा संयुक्त रूप से ई-केवाईसी का कार्य किया जा रहा है। साथ ही अन्य पंचायतों में भी युद्ध स्तर पर अधिक से अधिक ई-केवाईसी का कार्य कराया जा रहा है। चेहराकलां कार्यक्रम पदाधिकारी प्रीति कुमारी ने बताया कि प्रखंड स्तर पर सक्रिय मजदूरों एवं निष्क्रिय मजदूरों का सत्यापन कार्य कराया जा रहा है। सभी जॉब कार्डधारियों से अपील की गई कि जिनका अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया गया है वो अपने सबंधित पंचाय...