सुल्तानपुर, जनवरी 10 -- सुलतानपुर। मनरेगा के बदले नाम वीबी जी राम जी का मतलब विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण अधिनियम-2025 किया गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत 2047 को देखते हुए ऐसा किया है। मनरेगा में व्याप्त खामियों को दूर कर नए अधिनियम में ग्रामीण रोजगार को आधुनिक बनाने की क्षमता को समावेशित किया गया है। सूबे के पंचायती राज और जिले के प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शनिवार की दोपहर पीडब्लूडी डाक बंगले में प्रेसवार्ता कर मनरेगा के बदले नाम और नियम और उससे होने वाले लाभ के बारे में बताया। मंत्री ने बताया कि मनरेगा में सबसे बड़ी कमी थी कि धोखाधड़ी और भ्रष्ट्राचार को बढ़ावा मिल रहा था, जबकि वीबी जी राम जी योजना में इस पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए एआई और जीपीएस ट्रैकिंग की व्यवस्था की गई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.