सोनभद्र, फरवरी 19 -- सोनभद्र, संवाददाता। चतरा विकास खंड के ग्राम पंचायत पन्नूगंज में मनरेगा योजना के तहत वित्तीय अनियमितता और अपनों को लाभ पहुंचाने का गंभीर मामला सामने आया है। बिना कार्य कराए ही लाखों रूपये के भुगतान कराए जाने का आरोप लगाया है। सात फरवरी को संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के नाम दिए गए शिकायती पत्र के बाद डीसी मनरेगा ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी को भेजे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि ग्राम प्रधान की तरफ से वर्ष 2021-22 से 2024 तक मनरेगा योजना में अपने सगे संबंधियों के नाम मस्टर रोल में दर्ज कर बिना कार्य कराए ही मजदूरी का लाखों रूपये का भुगतान करा दिया गया। शिकायत में प्रधान के पुत्र-वधू, भाई, नाती सहित अन्य करीबी लोगों के नाम पर अलग-अलग मद में भुगतान दिखाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.