बस्ती, फरवरी 15 -- बस्ती। मनरेगा कानून बदले जाने के सवाल को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन निरन्तर जारी है। कांग्रेस कार्यालय पर शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि 17 फरवरी को मनरेगा बचाओ संग्राम की कड़ी में यूपी विधानसभा का घेराव किया जायेगा। जिसमें बस्ती से बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार भारत के सबसे गरीब लोगों के लिए गरिमा, सुरक्षा व जीवन यापन की गारंटी वाले योजना मनरेगा कानून को कमजोर कर इसे खत्म करने की साजिश कर रही है। इस मौके पर डॉ. वाहिद अली सिद्दीकी, शौकत अली नन्हू, संदीप श्रीवास्तव, साधू सरन आर्य, अलीम अख्तर, जयन्त चौधरी, विनय तिवारी, आशुतोष पाण्डेय, शुभम गांधी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.