संभल, जनवरी 11 -- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर रविवार को सरायतरीन स्थित पक्का बाग आंबेडकर पार्क में एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। उपवास के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना में किए गए बदलावों का विरोध दर्ज कराया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा योजना को पूरी तरह खत्म करने की कगार पर ले आई है। सरकार ने न सिर्फ इस योजना का नाम बदला है, बल्कि इसका स्वरूप भी पूरी तरह बदल दिया गया है। दिखावे के लिए रोजगार के दिन 125 कर दिए गए हैं, लेकिन साथ ही यह शर्त जोड़ दी गई है कि रोजगार बजट के आधार पर ही मिलेगा। जिन प्रदेशों की आर्थिक स्थिति कमजोर है और जहां केंद्र सरकार समय पर पैसा नहीं देगी। वहां मनरेगा कार...