महाराजगंज, फरवरी 12 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरगदही में मनरेगा योजना के तहत एनएमएमएस ऐप के जरिए फर्जी उपस्थिति दर्ज करने के मामले में शिकायत के बाद जांच में दोषी पाए जाने पर बीडीओ ने महिला मेट विमला देवी की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। महिला मेट पर आरोप था कि उन्होंने मोबाइल ऐप के माध्यम से उन श्रमिकों की हाजिरी लगाई, जिनका नाम वास्तविक मस्टररोल में दर्ज ही नहीं था। बरगदही गांव में राजगोविन्द के खेत से सेमरहना सिवान तक चकबंध कार्य हो रहा था। मस्टररोल में कई लोगों की फर्जी हाजिरी अपलोड करने का आरोप लगा था। दूसरे चकबंध कार्य प्रभंस के खेत से सेमरहना सिवान तक मस्टररोल की तस्वीरों में कई ऐसे मजदूरों काम करते दिखे, जिनका नाम गायब था। कार्यक्रम अधिकारी/बीडीओ ने आदेश में लिखा कि महिला मेट ने जानबू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.