महाराजगंज, जनवरी 6 -- झनझनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा बरवा राजा में मनरेगा एवं राज्य वित्त से कराए गए कार्यों में अनियमितता का आरोप लग रहा है। ऐसे व्यक्तियों के खातों में मजदूरी भुगतान कराने का आरोप है, जो न तो गांव में निवास करते हैं और न ही मनरेगा कार्यों में कभी शामिल रहे हैं। इस संबंध में ग्राम निवासी अमित सिंह ने आयुक्त मनरेगा को शिकायती पत्र भेजकर पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है। शिकायत में उल्लेख किया गया है कि ग्राम पंचायत बरवा राजा में कई ऐसे लोगों के खातों में मनरेगा एवं राज्य वित्त की धनराशि भेजी गई है, जो विदेश में रह रहे हैं अथवा अन्य प्रदेशों में रोजगार कर रहे हैं। दर्जनों कई ऐसे नाम सामने आए हैं, जिन्हें कभी भी ग्राम सभा के किसी मनरेगा अथवा राज्य वित्त पोषित कार्य में कार्य करत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.