रांची, जुलाई 5 -- रांची, संवाददाता। लिबटेक इंडिया की ओर से शनिवार को एचआरडीसी सभागार में मनरेगा पर वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 के विश्लेषण की रिपोर्ट जारी की गई। संस्था ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 के मनरेगा के आंकड़ों का विश्लेषण में यह पाया कि वित्तीय वर्ष 2023-2024 की तुलना में 2024-25 में मनरेगा में पंजीकरण करने वाले परिवारों की संख्या बढ़ी है। पर उन्हें दिया जाने वाला रोजगार घटा है। रिपोर्ट के अनुसार मनरेगा पोर्टल के आंकड़ों के विश्लेषण में यह पाया गया कि मनरेगा में काम करनेवाले श्रमिकों की संख्या वित्तीय वर्ष 2023-24 में 25.6 लाख थी, जो घटकर वित्तीय वर्ष 2024-25 में 23.1 लाख पर पहुंच गई। इस तरह मनरेगा में काम करने वालों की संख्या में 9.7 फीसदी गिरावट दर्ज की गई। वित्तीय वर्ष 2023-24 में मनरेगा में 21.8 लाख परिवारो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.