सिमडेगा, दिसम्बर 23 -- बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड में मनरेगा योजना पुरी तरह से फेल नजर आ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले चार माह से प्रखंड में मनरेगा कार्य बाधित है, मजदूरों को वेतन भुगतान समय पर नहीं हो रहा है इसके अलावे मनरेगा कर्मियो को भी मानदेय का भुगतान समय पर नहीं हो रहा है। मनरेगा में काम नहीं मिलने के कारण प्रखंड के गरीब ग्रामीण पलायन करने को विवश है। ग्रामीणो का कहना है कि अगर गांव में ही काम मिले तो महानगर में घुट घुट कर जीने का मतलब ही नहीं है। इधर गांव के बेरोजगार युवाओ ने भी सरकार और प्रशासन से रोजगार एवं स्वरोजगार के साधन उपलब्ध कराने की मांग की है ताकि रोजी रोटी के लिए बहार नहीं जाना पड़े। इधर बताया गया कि आवंटन नहीं मिलने और भुगतान की प्रकिया बदलने के कारण मजदूरी भुगतान में समस्या हो रही है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...