फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 30 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। शासन से भेजे गये उपायुक्त श्रम रोजगार महेंद्र कुमार सिंह ने दानमंडी गांव में मनरेगा में गोलमाल की शिकायतों की जांच की। पहले उन्होंने ब्लाक से अभिलेखों की पड़ताल की। इसके बाद मौके पर जाकर जांच की। उन्होंने एक एक चकरोड के लिए फीड कराये गये मस्टर रोल की जांच की। हालांकि प्रथम दृष्टया जांच मे कोई गड़बड़ नही निकला। दानमंडी के सचिन दीक्षित ने शासन स्तर पर मनरेगा में गड़बड़ी की शिकायत की थी। इसमें एक ही चकरोड पर डबल मस्टर रोल के आधार पर भुगतान लेने की शिकायत की गयी थी। शासन से नामित किए गए उपायुक्त श्रम रोजगार ने यहां कमालगंज ब्लाक पहुंचकर मनरेगा के अभिलेखों की पहले पड़ताल की। इसके बाद गांव में जांकर जांच की। ग्रामीणों से भी मनरेगा को लेकर जानकारी हासिल की गयी। उपायुक्त श्रम बुधवार को भी जनपद में र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.