कन्नौज, फरवरी 5 -- कन्नौज। तालग्राम ब्लाक क्षेत्र में मनरेगा योजनाओं के क्रियान्वयन में गंभीर अनियमितता सामने आने पर जिला समन्वयक मनरेगा ने संबंधित तकनीकी सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। समय से जवाब न मिलने की स्थिति में विभागीय कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है।जिला समन्वयक मनरेगा दिनेश कुमार द्वारा तालग्राम में तैनात तकनीकी सहायक संजय कुमार को जारी नोटिस में उल्लेख किया गया है कि उन्हें जिन ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहां मनरेगा के तहत अपेक्षित कार्य नहीं हो रहे हैं। समीक्षा के दौरान यह सामने आया कि 15 ग्राम पंचायतों में से केवल दो पंचायतों अमोलर और सकरहनी में ही मस्टररोल जारी किए गए हैं। शेष पंचायतों में कोई भी कार्य प्रगति पर नहीं पाया गया। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि संबंधित ग्राम पंचायतों में मनरेगा की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.