फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 7 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जनपद के मनरेगा मजदूरों के लिए गर्मी में राहत भरी खबर है। तापमान ज्यों ज्यो बढ़ रहा है वैसे ही अप्रैल महीने में मनरेगा मजदूरो को काम भी भारी पड़ने लगा है। ऐसे में जनपद की 580 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य्र करने वाले मनरेग मजदरों को गर्मी में काम की दिक्कत से बचाने के लिए कवायद की गयी है। इसमें तेज धूप और गर्मी से बचाव के लिए तपती दोपहरी में मजदूरों से काम नही लिया जायेगा।उन्हें कार्य स्थल पर ही आराम करने की सुविधा मिलेगी। जनपद में कुल 1 लाख 37 हजार 272 जाब कार्ड धारक हैं। जिले के सातों विकास खंडो में मनरेगा में कोई न कोई काम चल रहा है। ऐसे में मजदूरों को अप्रैल माह में तपिश भरी गर्मी में काम करना मुश्किल पड़ रहा है। मनरेगा मजदूरों की सहूलियत के लिए शासन स्तर पर दिशा निर्देश दिये गये है।इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.