गाजीपुर, मई 20 -- गाजीपुर। मनरेगा मजदूर संघ ने जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह यादव के नेतृत्व में मनरेगा में भ्रष्टाचार के रोकथाम के लिए जिलाधिकारी को संबोधित पत्रक उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार को सौंपा। इस दौरान प्रमोद सिंह ने कहा कि संगठन वर्षों से भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाता जा रहा है लेकिन अधिकारी मनरेगा में मलाई करने के चक्कर में पड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस समय मनरेगा में काम बहुत तेजी से कराया जा रहा है जो कि वास्तव में कागजों पर ही सीमित है। धरातल पर काम नहीं दिखाई दे रहा है। आरोप लगाया कि इस समय जहां भी मनरेगा श्रमिकों से कार्य कराया जा रहा है वहां धूप से बचाव का कोई इंतजाम नहीं है। यहीं नहीं प्राथमिक उपचार की भी कोई व्यवस्था नहीं है। कार्य स्थल पर मास्टर रोल की छाया प्रति भी नहीं उपलब्ध कराई जा रही है। इससे यह स्पष्ट है कि संबंधित अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.