अलीगढ़, जनवरी 22 -- n टप्पल के नरवारी गांव में भुखमरी की कगार पर पहुंचा परिवार जट्टारी, संवाददाता। विकास खंड टप्पल के ग्राम नरवारी में मनरेगा मजदूरों के साथ शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 11 गरीब मजदूरों को 2021-22 के कार्यों की लगभग 1.20 लाख रुपये की मजदूरी आज तक नहीं मिली। भुगतान न होने से वे आर्थिक संकट में डूब गए हैं और भुखमरी की स्थिति में पहुंच चुके हैं। पीड़ितों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और ब्लॉक अधिकारियों की सांठगांठ से उनका पैसा रोका गया है। उन्होंने स्थानीय स्तर पर बार-बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। थक-हारकर गांव नरवारी निवासी रती खां, मेहरुन्निसा, अहमद, शेरू, खुर्शीद, पप्पू, शंकर, हसनू, इमरान, उम्मर और अलीहसन ने खंड विकास अधिकारी को शिकयती पत्र देकर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की गुहार लगाई। मजदूरों ने चेता...