हमीरपुर, दिसम्बर 2 -- हमीरपुर, संवाददाता। कुरारा विकासक्षेत्र के चकोठी गांव के ग्रामीणों ने मनरेगा, मॉडल तालाब सहित अन्य कार्यों में की गई मजदूरी का भुगतान दिलाने की मांग को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। कुरारा विकासक्षेत्र के ग्राम पंचायत चकोठी निवासी राजाभइया, सुरेश, सुनीता, रुक्मणि, पार्वती, सुनील, रमेश, रामकिशोरी आदि ने दिए ज्ञापन में बताया कि उन्होंने अपने ग्राम पंचायत में वर्ष 2021 से 2025 तक नरेगा व मॉडल तालाब एवं अन्य कार्यों में मजदूरी का कार्य किया है। जिसका भुगतान ग्राम प्रधान एवं संचिय द्वारा नहीं किया गया। ग्राम प्रधान द्वारा हम मजदूरों के जाब कार्ड जब्त कर लिए गये हैं एवं जाब कार्ड में हाजिरी न लगाकर एक सादे रजिस्टर में हाजरी लगाई गयी है और जिसमें काम किया है।...