जहानाबाद, दिसम्बर 1 -- किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब किसी भी योजना में बर्दाश्त नहीं जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा अरवल, निज प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में डीआरडीए तथा जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला स्तर एवं प्रखंड स्तर के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में स्वच्छ बिहार मिशन (ग्रामीण), मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना, मनरेगा के तहत खेल मैदान निर्माण कार्य, जीविका भवन निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ बिहार मिशन के तहत समस्त पंचायतों में स्वच्छता गतिविधियों को प्राथमिकता के साथ ग...