मुजफ्फर नगर, अप्रैल 10 -- मनरेगा के तहत मजदूरी करने के बाद भी मजदूरों का करीब पांच करोड रुपए का भुगतान नहीं हुआ है। दिसम्बर माह से अब तक मनरेगा मजदूरों को कोई धनराशि नहीं मिल पायी है। जिस कारण मनरेगा मजदूर काफी परेशान है। वहीं अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगा रहे है। मजदूरी न मिलने के कारण उनके सामने बच्चों की पढाई से लेकर रसोई खर्च आदि की परेशानी आ रही है। जनपद में करीब 80 हजार 81 मनरेगा जॉब कार्ड धारक मजदूर है। इनमें से करीब 21 हजार 41 मजदूरों ने ही काम मांगा है। इसके अलावा करीब 1421 मजदूरों के द्वारा पूरे 100 दिन काम किया गया है। जनपद में करीब 10.30 लाख मानव दिवस हुए है। जिसमें से करीब 2 लाख 10 हजार मानव दिवस का भुगतान नहीं हो पाया है। करीब पांच करोड़ का भुगतान बकाया है। दिसम्बर से अब तक मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल पायी है। उक्त मजदूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.