खगडि़या, दिसम्बर 10 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि मनरेगा योजना के तहत मजदूरों की ई-केवाईसी कार्य अभियान में पकरैल पंचायत में सभी प्रतिनियुक्ति कर्मी अधिक से अधिक ई-केवाईसी करने में एड़ी चोटी एक कर दिया है। पंचायत के सभी मजदूरों का ई-केवाईसी समय पर हो जाय इसको लेकर युद्ध स्तर से काम कर रहा है। पंचायत रोजगार सेवक ब्रजेश कुमार ने बताया कि सुबह से शाम तक पंचायत में रहकर मनरेगा मजदूरों का ई-केवाईसी कर रहे है। पंचायत में 2237 मनरेगा मजदूर का नाम है। जिसमें अधिकांश मजदूरों का ई-केवाईसी हो चुका है। आवास सहायक पिंकी कुमारी ने बताया की विभागीय आदेश का पालन करते हुए हर मजदूरों से सम्पर्क करके ई-केवाईसी किया जा रहा है। अधिक से अधिक ई केवाईसी हो इसको लेकर कड़ी मेहनत कि जा रही है। स्वच्छता पर्यवेक्षक रविशंकर कुमार ने बताया कि पंचायत में स्वच्छता कार्य करते ह...