सिमडेगा, मार्च 19 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने मंगलवार को सदन में मनरेगा मजदूरों और कोलेबिरा में नवनिर्मित डिग्री कॉलेज को शुरु करने का मामला उठाया। विधायक ने सदन में कहा कि जिले के मनरेगा मजदूरों को पिछले दो माह से मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है जिसके कारण मजदूरों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो रही है। विधायक ने सदन के माध्यम से मजदूरो का समय पर मजदूरी भुगतान करने की मांग की। विधायक ने कहा कि समय पर मजदूरी भुगतान नहीं होने के कारण ही पलायन की स्थिति उत्पन्न हो रही है। और पलायन होने से जिले के आदिवासी भाई बहनो का शोषण होता है। इधर विधायक ने कोलेबिरा प्रखंड मुख्यालय में नव निर्मित डिग्री कॉलेज को जल्द शुरु करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025-26 से कॉलेज का संचालन शुरु हो जाने से छात्रों को काफी लाभ मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.