गंगापार, जनवरी 30 -- मनरेगा बचाओ संग्राम चौपाल के तहत शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर प्रतापपुर ब्लॉक परिसर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान बापू के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस गंगापार के जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद ने कहा कि 30 जनवरी, 1948 देश के इतिहास में काला दिन है जब नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार मनमाने तरीके से महात्मा गांधी रोजगार गारंटी अधिनियम का नाम बदलकर जनता से उसका अधिकार छीनने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि मनरेगा बचाव संग्राम के माध्यम से जनजागरण कर मनरेगा की पुनः बहाली व लागू कराने के लिए आंदोलन लगातार जारी रहेगा और तब तक चलता रहेगा, जब तक योजना की बहाली नहीं हो ...