सीतामढ़ी, जनवरी 30 -- पुपरी। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक सीता प्रसाद के आवास पर बैठक प्रखण्ड अध्यक्ष मोतीउर रहमान आलमगीर की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। इसमें यह निर्णय लिया गया कि मनरेगा बचाओ संग्राम के लिए धरना प्रदर्शन 30 जनवरी को प्रखण्ड मुख्यालय पुपरी पर शांतिपूर्ण किया जाएगा। अपने संबोधन में प्रखण्ड अध्यक्ष मोतीउर रहमान ने कहा कि वर्तमान केन्द्र सरकार द्वारा गरीबों के ऊपर नया नया कानून बना कर दमन करना चाहती है। अब महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीन रोजगार गारंटी योजना से महात्मा गांधी जी का नाम हटाने का फैसला केन्द्र की भाजपा सरकार ने लिया है, जो ग्रामीण मजदूरों पर एक हमला है तो दूसरी तरफ देश के महानायक का अपमान कर देश का अपमान कर रहा है। वहीं सुशील कुमार कर्ण प्रखण्ड कांग्रेस उपाध्यक्ष ने ...