फतेहपुर, फरवरी 14 -- फतेहपुर। गरीबों, मजदूरों को रोजगार की गारंटी देते हुए करीब 20 साल पूर्व यूपीए सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को लागू किया,लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने गरीबों का हक छीनने का कुचक्र रचना शुरू कर दिया है। 17 फरवरी को कांग्रेसी विधानसभा को घेराव करने के लिए कूच करेंगे। यह बातें कांग्रेस के जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने मीडिया से बातचीत में कही। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 2005 में मनरेगा के तहत ग्राम पंचायतो को गांव स्तर की परियोजनाओं पर निर्णय लेने का अधिकार देकर पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत किया गया था। इस योजना से बाहरी जनपदों में रहने वाले मजदूरों को कोविड के दौरान संजीवनी मिली थी, लेकिन भाजपा सरकार इस योजना को समाप्त करने का काम कर रही है। लेकिन कांग्रेस किसी भी दशा में समाप्त नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.