रिषिकेष, जनवरी 10 -- केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना के नाम और स्वरूप में किए गए बदलावों के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस पार्टी मनरेगा के मूल ढांचे को बचाने के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी। इसके विरोध में कांग्रेस 11 जनवरी को डोईवाला के धर्मुचक अंबेडकर पार्क में एक दिवसीय उपवास करेगी। शनिवार को डोईवाला में परवादून जिला कांग्रेस द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा का नाम बदलकर विकसित भारत गारंटी रोजगार आजीविका मिशन कर दिया है। आरोप लगाया कि सरकार ने रोजगार के दिन 100 से बढ़ाकर 125 करने का दावा तो किया है, लेकिन इसकी कानूनी गारंटी को खत्म कर दिया है। केंद्र और राज्यों के बीच निधि का अनुपात 90:10 से बदलकर 60:40 कर दिया गया है। इसके तहत अब काम के लिए पूर्व अनुमो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.