जौनपुर, जनवरी 26 -- मुंगराबादशाहपुर। क्षेत्र के नडार गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को मनरेगा बचाओ संग्राम चौपाल का आयोजन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जिला कोऑर्डिनेटर मंजू संत ने कहा कि मोदी सरकार गरीबों का हक छीनकर उन्हें उद्योगपतियों और पूंजीपतियों का गुलाम बनाना चाहती है, लेकिन कांग्रेस इसे सफल नहीं होने देगी। मंजू ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने मनरेगा के तहत गरीबों, महिलाओं और अकुशल मजदूरों को गांव में ही रोजगार की गारंटी दी थी। प्रदेश कांग्रेस के आब्जर्वर राजेश कुमार राकेश ने भाजपा सरकार पर गरीबों और मजदूरों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। पूर्व मुख्य संगठक और जिला कांग्रेस प्रभारी सुधाकर तिवारी ने कहा कि कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक मनरेगा और गरीबों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है। जिलाध्यक्ष डा. प्र...