बुलंदशहर, फरवरी 13 -- जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मनरेगा बचाओ यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ ठंडी प्याऊ मामन खुर्द से हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, मजदूरों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कांग्रेसियों ने पदयात्रा कर गांव हात्माबाद, नीमखेड़ा में नुक्कड़ सभा आयोजित कर सरकार पर गरीब, मजदूर विरोधी होने का आरोप लगाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में निकली इस यात्रा का शुभारंभ यात्रा समन्वयक विशाल वशिष्ठ, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी ने झंडा दिखाकर किया। मनरेगा बचाओ यात्रा गांव मामन, कोलसेना, हात्माबाद, नीमखेड़ा, चावली, मोहनकुटी पर ग्रामीणों पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने बताया कि मनरेगा का नाम बदलने और नियमों में बदलाव की आड़ में मोदी सरकार करोड़ों मजदूरों और गरीबों के...