मैनपुरी, फरवरी 14 -- जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मंडी धर्मदास स्थित जिला कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में मनरेगा बचाओ संग्राम के दूसरे चरण शुरू होने से पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यर्ताओं से विचार विमर्श कर निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि 20 वर्ष पहले यूपीए की सरकार ने मनरेगा को लागू कर संविधान में निहित काम के अधिकार को साकार किया था। ग्राम पंचायत को गांव स्तर परियोजनाओं पर निर्णय लेने का अधिकार देकर पंचायत राज व्यवस्था को मजबूत किया था। कोविड 19 महामारी जैसे संकट में यह ग्रामीण भारतीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा साबित हुई। अब वर्तमान सरकार इस कानून को कमजोर कर खत्म करने की साजिश रच रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब तक मनरेगा को पूरी तरह उसके मूल स्वरुप में बहाल नही किया जाएगा, तब त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.